HomeUttarakhandAlmoraडीएम साहब, रानीखेत को बंदर—लंगूरों के आतंक से दिलाओ निजात ! कांग्रेसजनों...

डीएम साहब, रानीखेत को बंदर—लंगूरों के आतंक से दिलाओ निजात ! कांग्रेसजनों ने भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

नगर में बंदरों व लंगूरों के लगातार बढ़ रहे आतंक से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों द्वारा आए दिन किसी को काटे जाने की घटनाएं होना आम बात हो चुकी है। आज नगर कांग्रेस कमेटी रानीखेत के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में बंदरों व लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि रानीखेत में बंदर—लंगूरों व आवारा पशुओं की समस्या बड़ा विकराल रूप ले चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन आवारा व जंगली पशुओं को अन्य स्थानों से लाकर यहां छोड़ा जा रहा है। जिससे समस्या दिन—प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आये दिन कोई न कोई अप्रिय घटना इन बंदर—लंगूरों के कारण होती रहती है। जैसे स्कूल जाते बच्चे, घर में खेलते बच्चे, बजार आते—जाते लोगों पर हमले कई बार हो चुके हैं। सरकारी कार्यालय, दुकान, घर, रेढ़ी—पटरी व्यवसायी सब जगह इनका आतंक हैं। इनके बढ़ते हमलों के कारण हर कोई अपने को असहज महसूस करता है। उन्होंने डीएम से उचित कार्रवाई करते हुए शहर को बंदर व लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ज्ञापन में उमेश चंद्र भट्ट के अलावा नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दकी आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments