HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: विशाल पेड़ गिरने से गौशाला ध्वस्त, चार मवेशी घायल

Bageshwar: विशाल पेड़ गिरने से गौशाला ध्वस्त, चार मवेशी घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जखेड़ा गांव में एक व्यक्ति के गोशाला ध्वस्त हो गया है। चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने से चार मवेशी घायल हो गए हैं। लगभग 15 घंटे बाद पशुओं के उपचार के लिए गांव पशु चिकित्सक पहुंचे। वन विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना कर लिया है। ग्राम प्रधान ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

गरुड़ तहसील के जखेड़ा गांव निवासी प्रकाश चंद्र जोशी पुत्र आत्मा राम की गोशाला में चीड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसमें एक जर्सी गाय की सिंघ टूट गई और उसे गंभीर चोट आई है। बछड़ा भी घायल है जबकि एक गाय और एक भैंस भी चोटिल हैं। पशुपालक ने बताया कि दिन की घटना है। जिसके कारण परिवार के लोग बालबाल बच गए। उन्होंने बताया कि वह गरीब हैं और पशुपालन, कृषि से जीवन यापन करते हैं। उन्होंने वन विभाग और पशुपालन को घटना की सूचना दी।

पशु चिकित्सक डा. नेहा की टीम गांव पहुंची। उन्होंने पशुओं का उपचार किया। ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह ने पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घायल पशुओं का भी उपचार किया जाए। उन्होंने कहा कि 112 पर सूचना दी गई है। वन विभाग के फारेस्टर प्रेम प्रकाश और गार्ड भी गांव आए। उन्होंने गोशाले की फोटो और वीडियो बनाई। उसके बाद चले गए। तहसील प्रशासन का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल नहीं पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments