HomeUttarakhandRudraprayagगौरीकुंड हादसा अपडेट : भूस्खलन में पांच बच्चों समेत 12 लापता लोगों...

गौरीकुंड हादसा अपडेट : भूस्खलन में पांच बच्चों समेत 12 लापता लोगों की सूची आई

ADVERTISEMENTS

रुद्रप्रयाग/देहरादून | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार देर रात्रि अतिवृष्टि और भूस्खलन से व्यापक जन, धन की हानि होने की सूचना है। खराब मौसम के कारण राहत कार्यों में भारी मुश्किल हो रही हैं। यह स्थान भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम का अंतिम पडाव स्थल है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप भूस्खलन होने के कारण दो दुकानें और एक खोखा बहने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी गौरीकुंड के हवाले से बताया कि उक्त स्थान में 12 लोगों के लापता होने की सूचना है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता लोगों में जनई निवासी, आशु (23), तिलवाड़ी निवासी प्रियांशु चमोला (18), बस्ती निवासी रणबीर सिंह (28), नेपाल निवासी अमर बोहरा, अनिता बोहरा (26), राधिका बोहरा (14), पिंकी बोहरा (8), पृथ्वी बोहरा (7), जटिल (6), वकील (3), राजस्थान में भरतपुर के खानवा निवासी विनोद (26), उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नगला बंजारा निवासी मुलायम (25) शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments