HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उनि गौरव जोशी और मोहित सिंह को कोरोना वाॅरियर्स ऑफ...

अल्मोड़ा : उनि गौरव जोशी और मोहित सिंह को कोरोना वाॅरियर्स ऑफ द डे का सम्मान, नि:स्वार्थ सेवा की सराहना !

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा लाॅक डाउन के दौरान लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्य किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ऐसे योद्धाओं को प्रतिदिन कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। आज लमगड़ा थाने के उनि गौरव जोशी प्रभारी चौकी जैंती द्वारा लाॅकडाउन के दौरान लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत फंसे बाहरी प्रदेशों के श्रमिकों के लिए निजी व्यय से खाद्यान सामग्री उपलब्ध कराया गयी तथा मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु क्षेत्र के लागों को जागरूक किया जा रहा है। मोहित सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी डोल शहर फाटक द्वारा लाॅक डाउन के दौरान डोल, शहरफाटक में रूके बाहरी राज्यों के श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था एवं शहरफाटक तिराहा पर ड्यूटीरत चिकित्सकीय टीम एवं पुलिस के जवानों के लिए नाश्ते की व्यवस्था निःस्वार्थ भाव से की गयी। जिन्हें कोरोना वाॅरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments