HomeUttarakhandAlmoraअर्टिगा कार से पकड़ा गांजे का जखीरा, कीमत 21 लाख से अधिक

अर्टिगा कार से पकड़ा गांजे का जखीरा, कीमत 21 लाख से अधिक

ADVERTISEMENTS

कार चालक फरार, साथी गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर NDPS के दो मामलों में पहले भी जा चुका है जेल

SSP ने थपथपाई पुलिस टीम, 5000 का इनाम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस टीम ने मोहान चैक पोस्ट के पास एक अर्टिगा कार से गांजे का बड़ा जखीरा बरामद किया है। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार से से 09 कट्टों में 84.075 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। गांजे की कीमत 21,01,875 रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात को सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा IMPCL फैक्ट्री के पास निकट मोहान चैक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान सौराल की ओर आ रही एक सफेद कार को रुकने का इशारा किया तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर चाबी लेकर भाग गया, परन्तु बगल की सीट में बैठे युवक को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कट्टों में भरा थ गांजा, तस्कर बता रहा था घरेलू सामान

वाहन संख्या UK18TA-1777 अर्टिगा को चैक किया गया, पिछली सीट व डिग्गी में रखे कट्टों के बारे में पूछा तो घरेलू सामान बता रहा था। शक होने पर कट्टों को खोलकर देखा तो गांजा निकला। पुलिस ने अमन चौधरी को गिरफ्तार करते हुए धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया है। कार को सीज कर दिया है।

गांजे को काशीपुर बेचने का था प्लान

पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि वे गांजे को पौढ़ी गढ़वाल आसों-बाखली से ला रहे थे, जिसे काशीपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा ने पुलिस टीम को 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

गिरफ्तार किया गया आरोपी अमन चौधरी उम्र 25 वर्ष पुत्र स्व नासिर हुसैन लक्ष्मीपुर पट्टी कोतवाली काशीपुर,ऊधम सिंह नगर का निवासी है। वह इससे पूर्व एनडीपीएस के दो मामलों में कुंडा ऊधम सिंह नगर से जेल जा चुका है। वहीं, मौके से फरार आरोपी अर्जुन उर्फ मोहित उर्फ नितिन धनौरी कोतवाली काशीपुर उधम सिंह नगर का रहने वाला है। गिरफ्तारी करने वाली भतरौजखान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार, एएसआई मोहन चन्द्रा, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी, प्रकाश सिंह, कांस्टेबल नीरज पाल, देवेन्द्र प्रताप व कमल भोज शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments