BageshwarUttarakhand

उपलब्धि: बागेश्वर के जगथाना गांव के गंगा सिंह सम्मानित

👉 बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी ने दिया सम्मान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जगथाना गांव निवासी गंगा सिंह बसेड़ा गांधी जयंती के मौके पर सम्मानित हुए हैं। उन्हें आगरा (उ.प्र.) की बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी ने महात्मा गांधी शांति रत्न सम्मान से सम्मानित किया है।

अकादमी समाज, शिक्षा, शोध, साहित्य, कला, संस्कृति, खेल, चिकित्सा, योग, आयुर्वेद आदि क्षेत्रों में गौरवपूर्ण सेवा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्रदान करती है। बसेड़ा वर्तमान समय में स्वामी विवेकानंद कालेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी हल्द्वानी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अकादमी के अध्यक्ष डा. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने उनके कार्यों, शोध पत्र, वर्तमान समय में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता को देखते हुए महात्मा गांधी शांति रत्न सम्मान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती