HomeBreaking Newsउत्तराखंड : नर्सिंग की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 02 युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड : नर्सिंग की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 02 युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

⏩ आये थे तेहरवीं में, घृणित वारदात को दिया अंजाम

काशीपुर। नर्सिंग की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा का पहले बाइक से अपहरण किया। उसके बाद गन्ने में खेत में ले गए। जहां शराब पीने के बाद उसके साथ शर्मनाक हरकत की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि अपने एक रिश्तेदार के यहां तेहरवीं में आये थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला जनपद उधम सिंह नगर का है। यह लड़की मुरादाबाद के ठाकुरदार के एक कॉलेज से जीएनएम का कोर्स कर रही है और अंतिम वर्ष की छात्रा है। वर्तमान में काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रेक्टिस भी करती है। पीडिता ने कुंडा थाना में तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार गत 29 नवंबर की शाम वह काशीपुर में थी। 5.30 बजे वह अस्पताल से घर लौट रही थी। इस दौरान अंधेरा होने लगा। जिस कारण उसने अपने एक दोस्त को फोन कर बुला लिया ताकि वह उसे घर ड्राप कर दे। जब वह दोस्त की बाइक में बैठकर जा रही थी, तभी बगवाड़ा के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

इन लड़कों ने उसके दोस्त को डरा-धमका भगा दिया। जिसके बाद वह लड़के उसे बाइक में बैठा एक सुनसान जगह ले गये। इस दौरान गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा का कहना है कि इन दोनों ने यह हरकत करने से पहले शराब भी पी थी। जब एक दुष्कर्म करता था तो दूसरा रखवाली में लग जाता था। रात के बाद सुबह भी यही क्रम इन लड़कों ने दोहराया।

अगले रोज पीडिता किसी तरह अपने घर पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस के अनुसार छात्रा द्वारा बताए गए बाइक नंबर के आधार पर दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। छात्रा का कहना है कि रिपोर्ट लिखाने में देरी का कारण यह है कि पहले वह बदनामी के डर से चुप हो गई। फिर परिजनों के समझाने पर हिम्मत जुटा पाई। इधर एसपी अभय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक गुरविंदर गुरि और जसवंत ऊर्फ विक्की हैं। यह दोनों यूपी के बिजनौरी अंतर्गत अफजलगढ़ के रहने वाले हैं।

Read More

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments