HomeBreaking Newsद रियल गदर : 200 खूंखार अपराधियों का गैंग, 17 से अधिक...

द रियल गदर : 200 खूंखार अपराधियों का गैंग, 17 से अधिक कत्ल, सरगना गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

CNE REPORTER

17 से अधिक कत्ल, गैंग का नाम ‘गदर’, 200 से अधिक सदस्य, कत्ल का तरीका पानी में डूबा कर मारना। यह कोई फिल्मी सीन नहीं, ​बल्कि हकीकत है। दरअसल, यूपी—हरियाणा सहित कई राज्यों में लंबे समय से दहशत का पर्याय बन चुका ‘गदर’ गैंग के सरगना नवीन जाट को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है।

नवीन जाट को यूपी एसटीएफ ने सूरजपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में इसने जो कुछ बताया वह भी बेहद चौंकाने वाले तथ्य हैं। जाट ने बताया कि वह 17 से अधिक कत्ल कर चुका है और उसके गैंग में नामी अपराधी शामिल हैं। वह अपने दुश्मनों को पानी में डूबा कर मौत की नींद सुला देता है।

इसकी गिरफ्तारी कहानी यह है कि रोहतक अंतर्गत भलोट निवासी राजभन ने कोतवाली में दर्ज शिकायत में बताया था कि उनका बेटा रोहित 24 जुलाई को अपने दोस्त सौरभ उर्फ चीकू से मुलाकत करने के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज ही की थी कि 27 जुलाई को रोहित की लाश ग्रेटर नोएडा के एक पार्क में नाले में पड़ी मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज कर लिया। जिसके बाद नोएडा व यूपी एसटीएफ इस केस को सुलझाने के अभियान में जुट गये थे।

पुलिस छानबीन जब शुरू हुई तो पता चला कि कुछ समय पूर्व हरियाणा में हुए एक कत्ल में मृतक रोहित भी शामिल था। अतएव यह माला सीधे बदला लेने की कार्रवाई के रूप में देखा जाने लगा। पुलिस का शक था कि इस हत्याकांड को अंजाम कुख्यात अपराधी नवीन जाट दे सकता है। जिसके बाद पुलिस, एसटीएफ सक्रिय हुई और यूपी के सूरजपुर से नवीन जाट को गिरफ्तार कर लिया गया।

अब जब पुलिस पूछताछ शुरू हुई तो पुलिस को एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सुनने को मिले। आरोपी ने बताया कि उसने रोहित का कत्ल अपने साथियों के साथ मिलकर 24 जुलाई को किया था। हत्या में उसके छह साथी भी शामिल थे। कत्ल के बाद वह लाश को लेकर ग्रेटर नोएडा गये और वहां एक नाले में उसे फेंक दिया। नवीन ने बताया कि ज्यादातर वह दुश्मनों को पानी में डुबा कर मारता था। या फिर हत्या कर लाश नदी—नालों में फेंक दिया करता था, ताकि हत्या एक स्वा​भाविक मौत ही प्रतीत हो। अलबत्ता पुलिस अब उसके मददगार छह अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह है इसका आपराधिक इतिहास

  • 2007 में किया था पहला कत्ल।
  • 2015 में अपने ही गांव के राज सिंह उर्फ धर्मा की रंजिशन हत्या।
  • 2019 मे मुजफ्फरनगर मे तिहरे हत्याकाण्ड को अंजाम दिया।

वर्ष 2020 का क्राइम रिकार्ड —

  • एलएनटी रिफाइनरी पानीपत हरियाणा के तीन अधिकारियों का अपहरण कर रंगदारी वसूली।
  • अपने ही गांव भैसवाल में पवन की हत्या।
  • अजय निवासी कटवाल को उसके ही गांव में मरवा दिया।
  • कटवाल गांव मे शराब के ठेकेदारी को लेकर झगड़ा होने पर ठेके पर आगजनी व फायरिंग करवाई।
  • सुंदर पहलवान को जन्मदिन पार्टी मे शराब में जहर देकर मरवा दिया।
  • अपने ही गांव के राजू और रणवीर को शराब में जहर देकर मरवा दिया।
  • धूमसिंह कटवाल नामक युवक को नहर मे डुबाकर मार दिया।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments