HomeUttarakhandAlmoraइंटर कॉलेज ढोकाने में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी—शास्त्री जयंती

इंटर कॉलेज ढोकाने में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी—शास्त्री जयंती

ADVERTISEMENTS

📌 विविध प्रतियोगिताएं और शानदार परेड बनी आकर्षण का केंद्र

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज ढोकाने नैनीताल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विविध प्रतियोगिताओं व एन.सी.सी. कैडेट की शानदार परेड का आयोजन हुआ।

इंटर कॉलेज ढोकाने में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी—शास्त्री जयंती
इंटर कॉलेज ढोकाने में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी—शास्त्री जयंती

कार्यक्रमों की श्रंखला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही कला प्रतियोगिता भी हुई। जिसके विजेताओं को प्रधानचार्य बीके सिंह व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुरूस्कृत किया। एनसीसी एएनओ दीपक कुमार व मनोज पंत के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार परेड का आयोजन किया गया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० श्वेता पंत की अगवाई में सभी स्वयंसेवियों द्वारा गांधी के ध्येय वाक्य स्वछता के अन्तर्गत परिसर की व आस-पास की सफाई का कार्य किया गया। अंत में प्रधानाचार्य के अभिभाषण के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापकों व अध्यापिकाओं द्वारा गांधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया व उनके बताये गये मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया। पीटीए अध्यक्ष मनोज दानी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों व अभिभावकों द्वारा अपना योगदान दिया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments