HomeUttarakhandAlmoraBig News : गल्ला विक्रेताओं का 02 अगस्त को सामूहिक ​इस्तीफे का...

Big News : गल्ला विक्रेताओं का 02 अगस्त को सामूहिक ​इस्तीफे का ऐलान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

​निश्चित मानदेय, नेट चार्ज, अवशेष बिलों का भुगतान सहित विभिन्न लंबित मांगों का निराकरण नहीं हो पाने से आजिज पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने 02 अगस्त को सामूहिक इस्तीफे देने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में अग्रिम तैयारियों को लेकर संगठन ने बकायदा 26 जुलाई को बैठक भी बुलाई है।

मंगलवार को यहां पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की नंदादेवी परिसर में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये। पदाधिकारियों ने कहा कि शासन—प्रशासन स्तर पर लगातार गल्ला विक्रेताओं की जायज मांगों की अनदेखी कर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी गल्ला विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी कि कोई भी राशन का ऑनलाइन वितरण नहीं करे। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसकी सदस्यता खत्म करने के साथ ही उसकी विभागीय जांच भी करवायी जायेगी।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने निर्णय लिया है कि केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा जो दिल्ली में संसद घेराव का कार्यक्रम तय हुआ है उसका समर्थन किया जायेगा। साथ ही आंदोलन के समर्थन में 02 अगस्त को अल्मोड़ा जनपद के समस्त सस्ता गल्ला विक्रेता सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई, मंगलवार को संगठन की आवश्यक बैठक नंदा देवी मंदिर परिसर में होने जा रही है। जिसमें समस्त गल्ला विक्रेताओं को अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे पूर्व समस्त गोदामों के अध्यक्ष अपने—अपने गोदामों की बैठकें भी करवा लें और इसकी जानकारी जिला कार्यकारिणी को भी प्रेषित की जाये। बैठक में प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल, प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय साह, जिला महामंत्री केशर सिंह, प्रदेश संयोजक अभय साह, भूपाल सिंह परिहार, आनंद कनवाल, नारायण सिंह, देवेंद्र चौहान, प्रमोद पवार, किशन सिंह, गोविंद सिंह, सुंदर भोजक, धरम सिंह, पंकज कपिल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments