HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : गगनदीप बरार ने किया निर्वाचन कार्यालय कंट्रोल रूम का निरीक्षण

हल्द्वानी : गगनदीप बरार ने किया निर्वाचन कार्यालय कंट्रोल रूम का निरीक्षण

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | आज प्रेक्षक गगनदीप बरार ने एमबीपीजी कॉलेज स्थित निर्वाचन कार्यालय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी नोडल अधिकारियों को चुनाव से पूर्व सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम और पोलिंग पार्टियों के परिवहन हेतु प्रयोग होने वाले वाहनों की लगातार जीपीएस ट्रैकिंग की जानकारी और निगरानी करने की बात कही। वेब कास्टिंग नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी 505 बूथों पर वेबकास्टिंग कैमरा स्थापित किए जा चुका है। जिस पर प्रेक्षक गगनदीप बरार ने कैमरे को सही तरीके से संचालित और वेबकास्टिंग की सुचारु रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। जिससे मत की गोपनीयता बनी रहे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान, नोडल अधिकारी एमसीएमसी शिव चरण द्विवेदी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments