HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : ईद के दिन 04 दोस्तों की नदी में डूबने...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : ईद के दिन 04 दोस्तों की नदी में डूबने से मौत, 02 का ​किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कोटद्वार

कोटद्वार से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां ईद मनाने एकत्रित हुए चार दोस्तों की नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गय है। घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है और त्योहार की खुशी मातम में बदल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को ईद मनाने नगीना बिजनौर से कुल आठ लोग कोटद्वार घूमने आए। इसी दौरान उन्होंने नदी में नहाने का फैसला लिया। दुगड्डा के समीप आमसौड़ दुर्गा देवी मंदिर के पास खोह नदी में इनमें से 06 दोस्त नहाने लगे।

इसी बीच उनका एक साथी नदी में डूबने लगा। उसकी मदद को सभी दोस्त भगाकर मौके पर आए और एक—एक कर नदी में डूबते चले गये। पुलिस के अनुसार मृतकों में नदीम, जैब, गुड्डू और गालिब शामिल हैं, जो सीसी सराय नगीना बिजनौर के रहने वाले थे।

इधर सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम जब तक घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों ने चार लोगों को मृत अवस्था में बाहर निकाला। दो लोगों को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शव कोटद्वार बेस चिकित्सा के मोर्चरी रखवाये गये हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है और त्योहार की खुशी मातम में बदल गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments