HomeUttarakhandAlmoraअगस्त क्रांति दिवस पर निकलेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा

अगस्त क्रांति दिवस पर निकलेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा

ADVERTISEMENTS

📌 जुटेंग तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी

👉 पुस्तक विमोचन हेतु सीएम धामी को किया आमंत्रित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

09 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के दिन नंदा देवी प्रांगण से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा प्रात 11 बजे से किया जायेगा। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारिका का भी विमोचन रामजे इंटर कॉलेज के मुख्य सभागार में किया जाएगा। जिसके लिये मुख्यमंत्री को विमोचन हेतु आमंत्रित किया जायेगा।

गांधी पार्क में हुई बैठक में अगस्त क्रांति के दिन 09 अगस्त को निकलने वाली यात्रा पर विचार-विमर्श हुआ। तय हुआ कि नंदा देवी प्रांगण से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगी। जो मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क अल्मोड़ा में गांधी प्रतिमा पर संपन्न होगी। इस दौरान गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।

यह भी तय हुआ कि कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारिका का भी विमोचन रामजे इंटर कॉलेज के मुख्य सभागार में किया जाएगा। जिसके लिये शीघ्र ही संगठन के पदाधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री से विमोचन हेतु आमंत्रित करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन सम्मान यात्रा में संगठन का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगा।

स्वतंत्रता संग्राम सम्मान यात्रा में अल्मोड़ा के सभी सामाजिक संस्थाओं, संगठनों और राजनीतिक संगठनों पूर्व सैनिकों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। स्कूली बच्चों को जोड़कर देश प्रेम के लिए जागृत किया जाएगा। बैठक में संगठन के अध्यक्ष कमलेश पांडे ने बताया कि इस वर्ष सम्मान यात्रा उत्तराखंड में विभिन्न जनपदों से आए उत्तराधिकारी लोग शामिल होंगे और इस यात्रा को उत्तराखंड में सेनानी सम्मान यात्रा बनाया जाएगा। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी शामिल होंगे।

बैठक में स्मारिका के मुख्य संयोजक कर्नल रवि पांडे, कमलेश पांडे, हितेश तिवारी, पुष्कर प्रसाद पांडे, विनय पांडे, पुष्पा गैलाकोटी, सरस्वती राणा, भगवती नेगी, विनोद शर्मा, नेहा बंगारी, कैलाश वर्मा, ताराचंद साह, अजय बोरा, किशन चंद्र जोशी, बिपिन चंद्र जोशी, पीसी पंत, नंदन सिंह कार्की, भरत पांडे, पूरन चंद भट्ट, शिवेंद्र गोस्वामी, राधा तिवारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद थे।

उत्तरकाशी जिले में 10 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments