HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी

अल्मोड़ा : पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी

ADVERTISEMENTS

✒️ सिकुड़ा बैंड पर राम सिंह धौनी ट्रस्ट का श्रद्धांजलि कार्यक्रम

✒️ आदम कद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पष्पांजलि अर्पित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने व देश को जय हिंद का नारा देने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम सिंह धौनी को उनकी पुण्यतिथि पर राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रातः सिकुड़ा बैंड तिराहे पर राम सिंह धौनी पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राम सिंह धौनी ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आनंद सिंह ऐरी ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राम सिंह धौनी ने देश को स्वतंत्र कराने में कई बार भूमिगत रहकर भी क्षेत्र में आजादी की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में भी शक्ति अखबार का संपादन कर सफल भूमिका निभाई।

ट्रस्ट के सचिव व स्वर्गीय धौनी के एकमात्र संतान हरि प्रिय नेगी के पुत्र भूपेंद्र नेगी ने कहा कि धौनी के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के जरूरत है। इससे पूर्व सर्वप्रथम आनंद सिंह ऐरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। तत्पश्चात् ट्रस्ट के सदस्य व पत्रकार दीपक मनराल ने उनके आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

ट्रस्ट के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों द्वारा धौनी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी, सचिव भूपेन्द्र नेगी, उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा, पंकज टम्टा, सेवानिवृत्त वनक्षेत्राधिकारी जसौद सिंह बिष्ट, चंदन नेगी, दीपक मनराल, दिनेश सिजवाली, हीरा सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, हरिता नेगी, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments