HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : महाविद्यालय में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

रानीखेत : महाविद्यालय में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

ADVERTISEMENTS
✒️ विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर 📌 प्राचार्य ने ​किया ज्ञान को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान

CNE REPORTER, RANIKHET/स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में चल रहे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। इसका आयोजन महिंद्रा संस्थान के ‘नान्दी समूह’ द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग

किया। जिसमें मुख्य रूप से संचार कौशल, जीवन कौशल, धन प्रबंधन, तकनीकी ज्ञान, आलोचनात्मक विश्लेषण,‌ समूह प्रस्तुतीकरण तथा साक्षात्कार अभ्यास के गुर सीखे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह प्रशिक्षण नवीन थपलियाल द्वारा सम्पादित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य “Path from student to success” रहा।

प्राचार्य ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुष्पेश पाण्डे ने श्री थपलियाल को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए यह आशा व्यक्त करी कि विद्यार्थी प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करेगें।

संयोजिका ने प्रशिक्षक का जताया आभार

कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डा दीपा पाण्डेय ने प्रशिक्षक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डा. कोमल गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. प्राची जोशी, डा. रश्मि रौतेला, डा. महिराज मेहरा, डा. निधि पाण्डे, डा. बरखा रौतेला, डा. पाऊल बोरा, डा. निहारिका बिष्ट, डा. रोहित जोशी, डा. राहुल चन्द्रा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments