HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : महिलाओं को बेस्टरनर्स द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क सिलाई मशीनें वितरित

अल्मोड़ा : महिलाओं को बेस्टरनर्स द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क सिलाई मशीनें वितरित

ADVERTISEMENTS

👉 शिखर होटल में हुआ आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शिखर होटल में हुए एक कार्यक्रम में अमेरिका के बेस्टरनर्स संस्था द्वारा 12 महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गयी। इन महिलाओं का चयन जागरुक समाजसेवियों द्वारा जरूरत के आधार पर किया गया था।

बेस्टरनर्स द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क सिलाई मशीनें वितरित
बेस्टरनर्स द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क सिलाई मशीनें वितरित

यह कार्यक्रम स्नेह प्रवाह समूह के अंतर्गत जया पांडे व सहयोगियों द्वारा आयोजित था। इस हेतु अल्मोड़ा निवासी व अमेरिका में कार्यरत वरिष्ठ इंजीनियर मनोज बिष्ट द्वारा बेस्टरनर्स के सहयोग से वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है।

कार्यक्रम मे बेस्टरनर्स के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि मशीन देने का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। भगवत सिंह बगडवाल भी बेस्टरनर्स के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे।

इसके साथ ही कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट, शिखर होटल के राजेश बिष्ट व नीरू बिष्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम हेतु स्नेह प्रवाह समूह को राहुल पांडेय, बिट्टू कर्नाटक, मनोज सनवाल, राजेन्द्र तिवारी, किशन लाल एवं कुलदीप सिंह मेर द्वारा लाभार्थी महिलाओं के चयन में सहयोग प्रदान किया गया।

उत्तराखंड : सेना भर्ती नवंबर में शुरू होगी, पढ़ें पूरी अपडेट

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments