HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा को बंदर, तेंदुए और जंगली सूअरों के आतंक से दिलाओ निजात

अल्मोड़ा को बंदर, तेंदुए और जंगली सूअरों के आतंक से दिलाओ निजात

ADVERTISEMENTS

CNE ALMORA/ अल्मोड़ा विधानसभा की जनता को बंदर, सूअर और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में आज वन विभाग के कन्जरवेटर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि वे सीएम सहित वन विभाग के आला अधिकारियों से कई बार वार्ता कर चुके हैं। ढेरों ज्ञापन भी दिए गए हैं। इसके बावजूद जनता को बंदरों व अन्य जंगली व आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कुछ प्रयस नहीं किए जा रहे हैं। लिहाजा आज वह प्रदर्शन के लिए विवश हुए हैं। कर्नाटक ने चेतावनी दी कि उनकी मांग की अनदेखी की गई तो वन विभाग के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से उग्र जन आंदोलन प्रारम्भ किया जायेगा।

बता दें कि बिट्टू कर्नाटक आज अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों साथियों के साथ धार की तूनी स्थित वन विभाग के कन्जरवेटर कार्यालय पहुंचे। जहां विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

मूकदर्शक बना हुआ है वन विभाग

धरने को संबोधित करते हुए कर्नाटक ने कहा कि लंबे समय से बंदर नगर क्षेत्र में तथा जंगली सूअर ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकारों की फसल को तबाह करने का काम कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार के साथ ही वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी पूरी तरह कृषि पर आधारित है। पहाड़ी सब्जियां, पहाड़ी दालों का उत्पादन कर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी गुजर बसर करते हैं। लेकिन बन्दर और सूअर लगातार उनकी खेती को तहस नहस करने का काम कर रहे हैं।

इस मौके पर रोहित शैली, अशोक सिंह सरपंच, राकेश बिष्ट सरपंच, बीरेंद्र कार्की, दीपक पोखरिया, हिमांशु कनवाल, अर्जुन लटवाल, सोनू चौहान, पवन कनवाल, विनय चन्डोला, भगवत आर्या, सुधीर,हसन अली, गोपाल भट्ट, त्रिभुवन अधिकारी, सागर कुमार, धीरेन्द्र लाल, मोहित अधिकारी, मयंक कुमार, पंकज कुमार, अमित भट्ट, सतीश कुमार, प्रकाश लाल, आशु, भूपेंद्र सिंह, अजय बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, राहुल मेहता, हिमांशी अधिकारी, रश्मि कांडपाल,अमर बोरा, सुमित कुमार, राजीव शैली, बच्ची सिंह सांगा सरपंच, भास्कर बिष्ट, सागर आर्या, विक्रम कुमार, धनराज, जितेंद्र कांडपाल, मोहन सिंह बिष्ट, हिमांशु सिराडी, बलबीर सिंह, संजय कुमार, चेतन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, अर्जुन कनवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments