HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: चार छात्रों को राष्ट्रीय मींस कम मेरिट में सफलता

Almora News: चार छात्रों को राष्ट्रीय मींस कम मेरिट में सफलता

ADVERTISEMENTS

—जीआईसी अल्मोड़ा में आनलाइन क्विज प्रतियोगिता
—अब चलेगी ‘ग्रीन स्कूल—क्लीन स्कूल’ परियोजना
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पर्यावरण दिवस के मौके पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 300 शिक्षक व छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में ज्ञानवर्धन करती हैं। विद्यालय के विज्ञान और पर्यावरण शिक्षक डॉ. ललित जलाल ने प्रतियोगिता समन्वय किया। जिसमें सभी शिक्षकों व छात्रों ने सहभागिता की। गौरव की बात यह है कि विद्यालय के 4 छात्रों आदित्य नेगी, गोकुल सिंह, अजय कुमार व रितेश ने राष्ट्रीय मींस कम मेरिट में सफलता हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इन बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इसके साथ ही विद्यालय में ‘ग्रीन स्कूल—क्लीन स्कूल’ नामक लघु परियोजना संचालित की जा रही है। जिसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली है। जिसे आने वाले श्रीदेव सुमन हरियाली दिवस पर धरातल पर उतारा जाएगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments