HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: लंबी सेवा के बाद दो एसआई समेत चार पुलिस कर्मी...

अल्मोड़ा न्यूज: लंबी सेवा के बाद दो एसआई समेत चार पुलिस कर्मी रिटायर, भावभीनी विदाई दी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां पुलिस विभाग में शनिवार को एक विदाई कार्यक्रम आयो​जित किया गया। जिसमें लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दो उप निरीक्षकों व दो कांस्टेबिलों को भावभीनी विदाई दी गई। इनमें 40 साल से अधिक सेवा करने वाले उप निरीक्षक मोहन चन्द्र भट्ट तथा उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह नेगी समेत 38 साल से अधिक सेवा देने वाले हेड कांस्टेबिल हरीशचंद्र कांडपाल व करीब 12 साल सेवा करने वाले कांस्टेबिल (पूर्व सैनिक) प्रेम राम शामिल हैंं। इस मौके पर सेवाकाल में उनके कार्यों व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशसा की गई और उनके सुखी व दीर्घ जीवन की कामना की गई। पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने उन्हें पुलिस स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विदाई कार्यक्रम में

पुलिस लाइन प्रभारी दामोदर कापड़ी, उप निरीक्षक जीवन सामन्त सहित राजीव कुमार, आनन्द बल्लभ भट्ट, कालू चन्द आदि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments