HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: घर से बिन बताए निकली नाबालिग लड़की को एक घंटे...

अल्मोड़ा न्यूज: घर से बिन बताए निकली नाबालिग लड़की को एक घंटे में ढूंढ निकाला, परिजनों को सौंपा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
घर में बिना बताए गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने इतनी तत्परता दिखाई कि वाहन में बैठ हल्द्वानी को निकली इस लड़की को सूचना मिलने के एक घंटे में ही खोज निकाला।
अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने महिला थाने में फोन पर सूचना दी कि उनकी नाबलिग लड़की घर में बिना कुछ बताए ही कहीं चले गई है। सूचना मिलते ही महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी व एसआई सुनीता कुंवर, पीआरडी जवान कृष्णा सुरागरसी-पतारसी में जुट गए। हल्द्वानी एवं पहाड़ों को जाने वाले वाहनों के चालकों से संपर्क साधकर जानकारी प्राप्त की गई। इसी से जानकारी मिली कि एक लड़की हल्द्वानी जा रहे टाटा सूमो वाहन में बैठी है। पुलिस ने टाटा सूमो के ड्राइवर का नम्बर पता किया। इसके बाद उससे संपर्क साधा। उसने लड़की के वाहन में होने की बात बताई, तो पुलिस ने उसे भवाली में छोड़ने को कहा। इन प्रयासों के बाद लड़की को थाना भवाली में पहुंचाया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला को सूचना दी गई और लड़की को अल्मोड़ा थाने में वापस लाया गया। महिला थाना अल्मोड़ा से लड़की को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments