HomeUttarakhandNainitalपूर्व कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी को ​भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

पूर्व कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी को ​भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

ADVERTISEMENTS

नव कुलपति प्रो. लोहनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी को एक भव्य कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई।

पूर्व कुपति के सम्मान में विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह की अध्यक्षता नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, अधिकारी, कमर्चारी शामिल रहे। सम्मान समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने पूर्व कुलपति प्रो. नेगी के 6 साल के कार्यकाल में प्राप्त उपलब्धियों पर अपने अपने विचार रखे और इसके लिए प्रो. नेगी का धन्यवाद किया तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स अवसर पर बोलते प्रो. नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में उनकी जो भी उपलब्धियां रही हैं वह विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों व कार्मिकों की मेहनत और सहयोग से रही हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि प्रो. नेगी ने जिन उंचाईयों तक विश्वविद्यालय को पहुंचाया है हम इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं तथा विश्वविद्यालय के लिए उनके द्वारा किए गये कार्यों को विश्वविद्यालय में हमेशा याद किया जाएगा।

विश्वविद्यालय आगे भी उनके मार्गदर्शन को प्राप्त करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट ने किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार, प्रो. पीडी पंत, वित्त नियंत्रक एसपी सिंह, प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. एमएम. जोशी, प्रो. जितेन्द्र पाण्डेय, प्रो. डिगर सिंह, प्रो. राकेश रयाल, प्रो. कमल देवलाल, प्रो. अरविन्द भट्ट, प्रो. पी.के. सहगल आदि सभी शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments