HomeUttarakhandBageshwarदु:खद: पूर्व समाज कल्याण मंत्री राम प्रसाद टम्टा नहीं रहे

दु:खद: पूर्व समाज कल्याण मंत्री राम प्रसाद टम्टा नहीं रहे

ADVERTISEMENTS

—हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली निर्वाचित सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे बागेश्वर निवासी राम प्रसाद टम्टा नहीं रहे। उन्होंने आज शाम हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्व. राम प्रसाद टम्टा 80 वर्ष की उम्र के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की भनक लगते ही विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रदेश के पूर्व समाज कल्याण मंत्री राम प्रसाद टम्टा के निधन पर प्रदेश के कबीना मंत्री चन्दन राम दास, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिंष्ट, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, उम्मेद सिंह माजिला, ललित फर्स्वाण, शेर सिंह गड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी विक्रम शाही राम सिंह कोरंगा, दीपा आर्या, सुबोध लाल साह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, दलीप सिंह खेतवाल, बाला दत्त तिवारी, रेखा खेतवाल, गोपा धपोला, रंजीत सिंह बोरा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इनके अलावा शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments