HomeUttarakhandAlmoraAlmora : पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी की घर वापसी, गदगद कांग्रेसी, भव्य...

Almora : पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी की घर वापसी, गदगद कांग्रेसी, भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के घर वापसी पर कांंग्रेस कार्यकर्ता गदगद हैं। देरादून से लौटने पर आज यहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व शोभा जोशी ने देहरादून में कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों कांंग्रेस की सदस्यता लेकर अपनी घर वापसी की थी।श्रीमती जोशी की कांंग्रेस में घर वापसी से अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों में हर्ष की लहर है। विशेष रूप से महिला कांंग्रेस को मजबूत करने में शोभा जोशी की घर वापसी मील का पत्थर साबित हो सकती है।

इस अवसर पर महिला कांंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने शॉल पहनाकर शोभा जोशी का स्वागत किया। इसके पश्चात कांंग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर शोभा जोशी का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि शोभा जोशी की कांंग्रेस में घर वापसी से कांंग्रेस को काफी मजबूती मिली है। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि शोभा जोशी की कांंग्रेस में वापसी से महिला कांंग्रेस को काफी ताकत मिली है तथा निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शोभा जोशी ने कहा कि कांंग्रेस उनका परिवार है और कांंग्रेस में घर वापसी से वे काफी प्रसन्न हैं। उन्होनें कहा कि उनका उद्देश्य केवल कांंग्रेस संगठन की मजबूती है तथा वे निरन्तर कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत रहेंगी।

स्वागत कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, संजय दुर्गापाल, तारा तिवारी, पुष्पा पाण्डेय, ज्योति, धीरा तिवारी, सरस्वती आर्या, माया, जमन सिंह बिष्ट, उज्जवल जोशी, विनोद परिहार, मंटू ओली, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments