HomeHimachalनालागढ़ : ट्यूबवेल के पम्प हाउस और लाइनों का पूर्व विधायक ने...

नालागढ़ : ट्यूबवेल के पम्प हाउस और लाइनों का पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नालागढ़। पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ग्राम पंचायत खेड़ा के गांव खोखरा में 75 लाख रुपए की लागत से लगाए गए ट्यूबवेल के पम्प हाउस और लाइनों के कार्य का आज शुभारंभ किया। जनता ने इस कार्य को करवाने के लिए ठाकुर का तह दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि जनता की डिमांड के अनुसार गांव खोखरा मे नए ट्रांस फार्म का निर्माण किया जाएगा और पेय जल के लिए टंकी का निर्माण करवाया जाएगा और उन्होंने जनता की अन्य समस्याओं को भी सुना कुछ का तो उन्होंने मौके पर ही समाधान कर दिया बाकी समस्याओं का जल्द से जल्द संबंधित विभागों को हल करने के सख्त निर्देश दे दिए गए ताकि जनता को किसी प्रकार का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बैरछा और बघेरी के गांव नंगल ढक्का, बघेरी, मुण्डन वास में छुट्टी हुई सिंचाई से बंचित जमीन की सिंचाई की सुविधा न होने के लिए कुछ दिन पहले जनता घर में मिली थी जिसका आज जनता के साथ ठाकुर ने खेतों में जाकर छुट्टी हुई जमीन का मुआयना किया और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्दी से जल्दी बची हुई जमीन को पानी देने के लिए सक्त निर्देश दिए गए ताकि सभी की बची हुई जमीन को पानी मिल सके। उन्होंने बताया कि जल्दी ही बची हुई जनता की जमीन को पानी की सुविधा जल्द ही दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो जमीन पानी के बिना बची हुई है उसका आज खुद जनता के साथ जाकर जमीन का जनता के साथ मौके का मुआयना किया।

नालागढ़ ब्रेकिंग : सिलनु पुल के पास झोपड़ी व कार में लगी आग, लाखों का नुकसान

इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। और जनता की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए गए और जल्दी ये कार्य कर दिए जाएंगे उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से प्रधानमत्री सड़क योजना, अनुसूचित जनजाति घटक, मुख्यमंत्री सड़क योजना और बीबीएनडीए के तहत नालागढ़ में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं और जो सड़के बनी है उन्हें पक्का किया जा रहा है और जहां पर अभी नहीं है उन्हें बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज इस कार्य को शुरू करवा दिया गया है और अब सिंचाई की समस्या का समाधान होगा।

उन्होंने बताया कि पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों को ज्यादा तर कर दिया गया है और बची हुई गलियों और अन्य कार्यों को भी जल्दी ही करवा दिया जाएगा और पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और जो बचे हुए हैं उनका कार्य भी जल्दी ही करवा दिए जाएंगे, ठाकुर ने बताया कि यहां जनता की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बची हुई समस्याओं को भी जल्दी हल करने का आश्वासन दिया गया और उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। और उन्होंने बताया कि इस पंचायत की गलियों और सड़कों की 75% समस्याओं को पूरा कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बिजली पानी सड़कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है प्रदेश में केन्द्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है उन्होंने बताया कि भिन्न-भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है। राज्य ओर केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर योजनाएं शुरू की जाती है।

के एल ठाकुर ने कहा की इस कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा था और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इसके कार्य को शुरू करवा दिया गया है और अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए और कार्य की क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके।

इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चे के चेयर मैन राज बली, बैरछा पंचायत के प्रधान जोगिंदर पाल जिंदू, गुरदयाल सिंह, जगदीश सिंह, किशन दास, विधि चंद, राम पाल, सुचा राम, तरसेम, ओम प्रकाश, रोशन लाल, उप प्रधान राम प्रकाश, वरयाम सिंह, राम लोक, दर्शन सिंह, जगदीश राम कालू, कर्म चंद, सोनू व अन्य गन मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments