HomeInternationalनहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, भरी सभा में हत्यारे...

नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, भरी सभा में हत्यारे ने मारी थीं दो गोलियां

ADVERTISEMENTS

टोक्यो/नई दिल्ली। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या हो गई है। उनको आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था।

67 साल के शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली। बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है। उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था।

जान लेने के मकसद से ही आया था हमलावर

संदिग्ध हत्यारे का बयान भी सामने आया है। जापान की पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था।

संदिग्ध हत्यारे की उम्र 41 साल के करीब है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है। जिस बंदूक से हमला हुआ वह मौके से बरामद कर ली गई। वह एक शॉटगन है।

Yamagami Tetsuya नारा शहर का ही रहने वाला है। खबरों के मुताबिक, संदिग्ध समुद्री आत्मरक्षा बल (Maritime Self Defense Force) में रह चुका है। उसने 2005 तक करीब तीन साल वहां काम किया था।

चुनाव का प्रचार कर रहे थे शिंजे आबे

जापान में यह वारदात उस वक्त हुई जब पूर्व पीएम जापान के नारा शहर में चुनावी प्रचार कर रहे थे। यहां रविवार को उच्च सदन का चुनाव होना है। शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने दो गोली चलाई। पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गये और आसपास भगदड़ मच गई। इस बीच शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया। इस बाद मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

2020 में शिंजो आबे ने दिया था इस्तीफा

प्रधानमंत्री पद से शिंजो आबे ने साल 2020 में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था। पता चला था कि वह लंबे वक्त से बीमार हैं। शिंजो जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता रहे। भारत से शिंजो आबे का खास कनेक्शन था। भारत-जापन संबंध उनके पीएम रहते और मजबूत हुए। नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह दोनों शिंजो आबे को अपना दोस्त मानते थे। पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया था।

Shinzo Abe के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- मेरे करीबी दोस्तों में से एक थे

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।”

आगे पीएम ने कहा कि शिंजो आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

इससे पहले शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर पीएम मोदी सहित दुनियाभर के नेताओं की प्रतिक्रिया आई थी। उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा था कि मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

Uttarakhand : इंस्टाग्राम फ्रेंड कर रहा ब्लैकमेल, दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments