HomeBreaking Newsहिमाचल न्यूज : पूर्व वित्त मंत्री वर्सेज वर्तमान वित्त राज्य मंत्री :...

हिमाचल न्यूज : पूर्व वित्त मंत्री वर्सेज वर्तमान वित्त राज्य मंत्री : 55 साल राज करने के बाद लोगों के बैंक खाते तक नहीं खुलवा सकी कांग्रेस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हमीरपुर (हिमाचल)। पूर्व केन्द्रीय वित मंत्री पी चिंदबरम के ट्विट पर वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 70 वर्षों में 55 साल तक देश में राज किया है। इस दौरान कांग्रेस ने बैंकों का केन्द्रीयकरण भी किया है, लेकिन गरीब जनता के बैंकों में खाते खोलने में असमर्थ रही। कांग्रेस ने सदा ही गरीब को गरीब बनाकर रखा।

बागेश्वर ब्रेकिंग : नाग कन्याल में महिला दूध दुहने गई तो बक्सा ले उड़े चोर, खेत में फेंका बक्सा व कपड़े,5 तोले सोने के जेवरात व एक हजार की नगदी गायब

केन्द्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शाम के समय हमीरपुर के नजदीक सलासी में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का उदघाटन करने के बाद बहुउदेशीय शॉपिंग काम्पलेक्स, जिला परिषद आवास परिसर, पंचायत घर, बस्सी झनियारा और पंचायत घर मझोग सुल्तानी के भवन का आनलाइन शिलान्यास किया। देर शाम हमीरपुर कृषक परामर्श केन्द्र की आधारशिला रखने के बाद केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रदेश ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि एवं पशु पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर, विधायक नरेन्द्र ठाकुर, विधायक कमलेश कुमारी भी मौजूद रही।

हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
केन्द्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक लोगों के बैंक खातें तक नहीं खुलवा पाए। जबकि पीएम मोदी ने जनधन खातों को खुलवाया है। अब सीधा गरीबों का पैसा बैंक खातों में जाता है और पारदर्शिता से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि माहमारी के दौरान साढ़े बीस करोड़ महिलाओं को 31 हजार करोड रूपये, तीन हजार करोड़ विधवा, दिव्यांग और साढे नौ हजार करोड किसानों के खाते में डाला गया है। उहोंने कहा कि पिछले चार महीनों में 38 हजार करोड़ रूपये गरीबों को बांटा गया है और कांग्रेस आज भी सोच रही है कि कैसे खातें खोल कर पैसे डाले जाएंगे हैरानी की बात है।

ऋषिकेश ब्रेकिंग : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने धर्मपत्नी संग किए गंगा दर्शन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना माहमारी के बावजूद अब देश की अर्थव्यस्था सुधर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा में अवसर तलाश करने का काम देश ने किया है। उन्होंने कहा कि पीपीए किट और मास्क के लिए निर्माता भारत बना है। उन्होंने कहा कि लोगों को टैक्स में राहत दी है तो लोगों को बैंकों में ऋण के माध्यम से भी सहायता देने का काम किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments