HomeCNE Specialमोटाहल्दू न्यूज : बेरीपड़ाव से भी काफी लगाव था पूर्व क्रिकेटर चेतन...

मोटाहल्दू न्यूज : बेरीपड़ाव से भी काफी लगाव था पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

विक्की पाठक

मोटाहल्दू। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का यहां क्षेत्र के हिम्मतपुर चोम्वाल बेरीपडाव से भी काफी लगाव था, वे यहां काफी समय तक आते रहे हैं। विदित हो कि पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के 6 अन्य भाई भी हैं, जिनमें से मूंढापांडे यूपी के पूर्व विधायक सुरेश चौहान का यहां हिम्मतपुर चोम्वाल में स्वर्गीय शारदा देवी की पुत्री उत्तरा चौहान से विवाह हुआ था। तब से क्रिकेटर चेतन चौहान यहां आया जाया करते थे। अभी 1 वर्ष पूर्व वह अपनी भाभी उत्तरा चौहान के वार्षिक श्राद्ध में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी व अन्य लोगों के साथ यहां पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सुरेश चौहान की सास स्वर्गीय शारदा देवी ने प्राथमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक व हाईस्कूल विद्यालय को भूमि दान में दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments