HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar Breaking: भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमेश्वर क्षेत्र में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री...

Someshwar Breaking: भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमेश्वर क्षेत्र में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, इधर भाजपाईयों ने फूलमालाओं से लादा, तो उधर कांग्रेसियों के ‘वापस जाओ’ के नारे सुनने पड़े

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सोमेश्वर क्षेत्र में पहुंचे। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। एक ओर भाजपाईयों ने उनका भव्य स्वागत किया, तो दूसरी ओर उन्हें कांग्रेसियों के ‘त्रिवेंद्र सिंह रावत वापस जाओ’ के नारे सुनने पड़े।

कांटली में कोसी पुनर्जनन अभियान के कार्य का निरीक्षण करते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत।

सोमेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। इसके बाद वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा के आवास पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनसे मिले और उनके साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नंदन गिरी गोस्वामी, सरपंच विनोद पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत आर्या ने पूर्व मुख्यमंत्री से सोमेश्वर अस्पताल में ब्लड टेस्ट, एक्स रे व अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करवाने का अनुरोध किया।

Uttarakhand : अल्टो कार खाई में गिरी, चालक की मौत, दो अन्य घायल

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कांटली की ओर रवाना हुए। जहां वह कोसी पुनर्जनन अभियान के तहत हुए कार्य के निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान उन्हें कांग्रेसजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। कांटली में पौधारोपण कार्यक्रम का निरीक्षण के बाद वह कौसानी को रवाना हुए। क्षेत्र में उनके स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कैड़ा, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, डा. देवेंद्र जोशी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, उमेश मेहरा, विशन रावत, कैलाश बोरा, लीला बोरा, बलवंत आर्या, राधे जोशी, पुष्कर मेहता, नरेंद्र मोहन नयाल, दीवान बोरा, प्रकाश भंडारी, नरेंद्र नेगी, पंकज बजेली व प्रकाश बिष्ट आदि शामिल थे।
विरोध से रूबरू हुए त्रिवेंद्र

कांटली में पूर्व मुख्यमंत्री का क्षेत्र में आगमन का विरोध करते कांग्रेसजन।

गजब : बैंक जाना लेकिन संभल कर, यहां गार्ड ने मास्क नहीं पहनने पर ग्राहक को मारी गोली

कांटली पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को कांग्रेसजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही उनके पहुंचने की भनक लगी, तो काफी संख्या में ​कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल के नेतृत्व में एकजुट हुए और उन्होंने ‘त्रिवेंद्र सिंह रावत वापस जाओ’ के नारे लगा डाले। कांग्रेसजनों का कहना था कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते क्षेत्र की उपेक्षा की और समस्याओं का निदान नहीं किया। बाद में उन्हें क्षेत्र की स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा व संचार से संबंधित समस्याओं का सरकार से निदान कराने के अनुरोध का ज्ञापन सौंपा। विरोध कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी, राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव प्रकाश बिष्ट, उपाध्यक्ष राजू भट्ट, शिवराज नयाल, भीम सिंह अलमिया, राहुल आया, कमलेश कुमार, महेश लाल, गोपाल राम, भुवन दोसाद, श्याम सिंह दोसाद आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रियों को मिलेगी राहत, रामनगर से इस विशेष ट्रेन का होने जा रहा पुनः संचालन

Corona Update: उत्तराखंड में कम हो रहे कोरोना केस, लेकिन सरकार तीसरी लहर को लेकर अलर्ट, आज मिले 128 नए मामले

शर्मनाक : दलाल ने चंद रूपये क्या दिये, भाई बनकर अपनी ही पत्नी की करा दी शादी, फिर दो दिन बाद आई याद तो वापस लेने पहुंच गया, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments