HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज:श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान समिति का गठन, साकेत बने अध्यक्ष

हल्द्वानी न्यूज:श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान समिति का गठन, साकेत बने अध्यक्ष

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। हमारी पीढ़ी के लोग भाग्यशाली हैं जो दशकों के संघर्ष के बाद बनने जा रहे श्री राम मंदिर निर्माण के साक्षी बनने जा रहे हैं। यह बात श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान जिला समिति की बैठक में समिति के संरक्षक नमन जी महाराज ने कहीं। इस मौके पर उन्होंने राम सेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान का वर्णन करते हुये कहा कि इस पुण्य कार्य मे सभी हिंदुओं जा योगदान अवश्य हो। इस मौके पर जिला समिति की घोषणा की गई। सूरज तिवारी को अभियान प्रमुख, महेंद्र बिष्ट को सह अभियान प्रमुख ,नमन जी महाराज को संरक्षक, सुधीर जैन को सह संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा साकेत अग्रवाल को अध्यक्ष,सचिन साह,दिनेश भारद्वाज,हेमा शर्मा को उपाध्यक्ष, तनुज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, बलराम प्रसाद को सह कोषाध्यक्ष, मनोज भट्ट को सचिव,कमलेश चंदोला को उप सचिव,रवि दुर्गापाल को मीडिया प्रमुख, राहुल दरमवाल को सह मीडिया प्रमुख, दिनेश जोशी को कार्यालय प्रमुख, खीम सिंह बिष्ट को सह कार्यालय प्रमुख,पान सिंह मेवाड़ी,मनोज पाठक,दीवान बिष्ट,सुरेंद्र बोरा, प्रमोद तोलिया, आनंद दरमवाल, शेलेन्द्र दुम्का, प्रकाश गरजोला को सदस्य बनाया गया। बैठक में समिति द्वारा चलाये जाने वाले अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रत्येक नगर, खंड व मंडल तक समिति बनाकर कार्य करने को कहा गया। समिति के अध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा 15 जनवरी से 5 फरवरी तक अभियान चलाकर प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सहयोग लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments