HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः मतभेद भुलाकर कांग्रेस की मजबूती का कमर कसें, जनता की कांग्रेस...

अल्मोड़ाः मतभेद भुलाकर कांग्रेस की मजबूती का कमर कसें, जनता की कांग्रेस पर निगाहः पीताम्बर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों का आहवान किया है कि सारे मतभेद भूलकर और भ्रामकता से दूर रहकर एकजुट हों तथा कांग्रेस को मजबूत बनाने में जुटें। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है और जनता की निगाह अब कांग्रेस पर है।
जिलाध्यक्ष श्री पांडे ने कांग्रेस के जिला व नगर इकाईयों समेत यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक व एनएसयूआइ से अपील की है कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए अब सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगे आएं एवं अपने-अपने क्षेत्र में अधिकाधिक लोगों व युवाओं को संगठन से जोड़ने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भ्रमित करने वाली बयानबाजी से परहेज करें। साथ ही यह भी कहा कि इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के बयानों से साफ हो गया है कि लवेंद्र सिंह चिलवाल ही वर्तमान में इंटक युवा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि भ्रामक बयानबाजियां कांगे्रस को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने पार्टी हाइकमान से ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया। श्री पांडे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना के संकटकाल में वह जनता को सहयोग प्रदान करें और घर वापस आए प्रवासियों की मदद करें। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की है कि हजारों की तादाद में घर वापस आए प्रवासियों के रोजगार के लिए स्पष्ट नीति बनायी जाय। उन्होंने सभी फ्रंटलों के अध्यक्षों से नई ऊर्जा के साथ कांगे्रस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान भी किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments