HomeUttarakhandBageshwarपदोन्नति व अन्य लंबित मांगों को लेकर गरजे वन आरक्षी, नारेबाजी

पदोन्नति व अन्य लंबित मांगों को लेकर गरजे वन आरक्षी, नारेबाजी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। वन आरक्षी लंबित मांगों को लेकर आंदोलित हैं। नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को धरना दिया। कहा कि उनकी मांगों को सरकार संवेदनशील नहीं है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में कर्मचारी एकत्रित हुए। नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि जिले में 64 वन आरक्षी हैं, जो पदोन्नति समेत लंबित मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सराकर उनकी अनदेखी कर रही है। अब वह चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 का पुनः लागू करने, वन दरोगा सीधी भर्ती को रोकने की मांग की।

समयमान वेतनमान, एसीपी, एमएससपी व्यवस्था में संशोधन करने को कहा। वन दरोगा के पद आतिथि तक 316 पदों पर सीधी भर्ती, 40 पदों पर मृतक आश्रित कोटे से तथा नौ पदों पर खेल कोटे से भर्ती की गई है। जिस कारण वर्ष 2012 से 2014 तक के नियुक्त वन आरक्षी जो कि 10 वर्ष की संतोष जनक सेवा पूर्ण चुके हैं, उनकी पदोन्नति नहीं हो सकी है। इस अवसर पर मनोज कुमार, चंदन फर्स्वाण, कविता कठायत, चंदन राम, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, प्रवीन कपकोटी, जगदीश प्रसाद, आशा कार्की आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments