HomeCrimeलालकुआं न्यूज: वन विभाग की टीम ने जब्त किया उपखनिज का अवैध...

लालकुआं न्यूज: वन विभाग की टीम ने जब्त किया उपखनिज का अवैध स्टाॅक

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। अवैध खनन, अवैध कटान व अतिक्रमण आदि वन अपराधों के विरूद्ध प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देश पर छेड़े गए विशेष अभियान के तहत कल देर रात पूर्व बिन्दुखत्ता के संजयनगर प्रथम में ढलान चक्की के पास अतिक्रमित आरक्षित वन क्षेत्र में गड्डा खोदकर निकाले गये लगभग 80 कुन्तल रेत तथा 50 कुन्तल ग्रिट दाना को गौला रेंज की टीम द्वारा जब्त कर गौला गेट चौकी पर सुरक्षित रखा गया।

आज सुनिए महाबीर रवाल्टा की कहानी प्रतिशोध, हिला कर रख देगी आपको

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उक्त अवैध खनन के लिए जिम्मेदार की पहचान संजयनगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी उमेद सिंह के रुप में हुई है। उसके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वन अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान आगे निरंतर जारी रहेगा। टीम में वन दरोगा हेम जोशी, वन आरक्षी पान सिंह मेहता एवं नीरज रावत शामिल थे।

देहरादून न्यूज: कोमा से हो गया कोरोना, आठवें दिन हो सका मृतक का अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments