HomeUttarakhandNainitalबड़ी ख़बर : सर्पदंश से हुए युवक की मौत पर वन महकमे...

बड़ी ख़बर : सर्पदंश से हुए युवक की मौत पर वन महकमे ने परिजनों को सौंपे तीन लाख

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी
गत जुलाई माह में सर्पदंश से हुए युवक की मौत पर आज प्रभारी वनाधिकारी नैनीताल की ओर से पीड़ित के परिजनों को तीन लाख रूपये की आर्थिक मदद (मुआवजा राशि) प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि गत जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत नावली गांव निवासी 25 वषीय युवक जितेन्द्र सिंह पुत्र चन्दन सिंह को जंगल के रास्ते से गुजरते वक्त एक सांप ने काट लिया। यह हादसा तब हुआ जब युवक अपने चाचा के साथ बकरी लेने पास के गांव जा रहा था। गांव का रास्ता च्योड़ी धूरा गांव के जंगल से होकर जाता है। जानकारी मिलते ही गांव वाले उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरना लाए। जहां डाक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत अधिक गम्भीर होने पर उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। 108 से हल्द्वानी ले जाते समय भवाली के पास उसने दम तोड़ दिया। जितेंद्र काफी होनहार था वह पशुपालन के साथ पिता की चक्की व दुकान में भी हाथ बंटाता था। घटना के बाद से पूरे गांव में समेत आस—पास के इलाकों में शोक की लहर छा गयी थी। मृतक ​अविवाहित था। आज प्रभारी वनाधिकारी नैनीताल टीआर बीजूलाल की ओर से युवक के पिता चंदन सिंह व माता बीना देवी को तीन लाख रूपये का ड्राफ्ट वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गोला नथुवाखान प्रमोद कुमार आर्य द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर उनके साथ उप वन क्षेत्र अधिकारी बचे सिंह बजेठा, वन दरोगा हरतोला त्रिलोक सिंह बिष्ट, वन रक्षक हरतोला ललित मोहन भौर्याल, ग्राम प्रधान मनरसा भारती देवी, उप प्रधान हरीश सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments