HomeBreaking Newsवन विभाग—लकड़ी तस्करों में मुठभेड़, कुख्यात तस्कर लखविंदर को लगी गोली

वन विभाग—लकड़ी तस्करों में मुठभेड़, कुख्यात तस्कर लखविंदर को लगी गोली

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ लखविंदर सिंह लक्कू पूर्व में कर चुका है वन कर्मी की हत्या

हल्द्वानी: लकड़ी तस्करों और वन विभाग के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात वन तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू को गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है। यह वही तस्कर है जिसने साल 2019 में एक वनकर्मी की गोली मार हत्या कर दी थी। इस मामले में वो जेल जाने के बाद वह हाल ही में छूट कर बाहर आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार तड़के सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में वन विभाग की टीम की लकड़ी तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दो तरफा फाइरिंग में वन कर्मी बस गए, लेकिन कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह को गोली लग गई। साथ ही वन विभाग के टीम ने मौके पर 3 तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में कीमती लड़की बरामद हुई है। टीम ने मौके से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

देखिए क्या बोले रूपनारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज

 

तस्करों ने पहले शुरू की फायरिंग

वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि आज वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी काटकर एक वाहन से जाया जा रहा है। जिसके बाद वन विभाग के एसओजी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वन विभाग का कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर (उधमसिंह नगर) को गोली लगी है। जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

वनकर्मी की हत्या कर चुका है लखविंदर सिंह

रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया फायरिंग में घायल लखविंदर सिंह लक्कू एक कुख्यात व खतरनाक लकड़ी तस्कर है। साल 2019 में लखविंदर सिंह ने वनकर्मी बहादुर सिंह चौहान की गोली मार हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह जेल गया, लेकिन हाल में छूट कर आया हुआ है।

उधर लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पूरे मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments