HomeHimachalहिमाचल ब्रेकिंग : बिहार फतह के बाद पहली बार हिमाचल अपने घर...

हिमाचल ब्रेकिंग : बिहार फतह के बाद पहली बार हिमाचल अपने घर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अरूण डोगरा रीतू
बिलासपुर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार को बिलासपुर के लुहणु मैदान में भव्य स्वागत किया गया। वे अपने दो दिवसीय हिमाचल प्रवास पर आए हैं। नड्डा के साथ चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी बिलासपुर पहुंचे। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जेपी नड्डा के पहले हिमाचल दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना था। प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों से लेकर संगठन के पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि भाजपा के सभी मोर्चों के अध्यक्षों से लेकर 2017 में पार्टी के प्रत्याशी रहे नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
बीबीएन ब्रेकिंग : बद्दी पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक दबोचे
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिला भाजपा से लेकर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी मैदान में डटे रहे। नडडा ने खुली जीप में पूरे मैदान का चक्कर लगाया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने एम्स में चल रहे काम का निरीक्षण भी किया और एम्स के काम को लेकर अधिकारियों से बैठक की। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत सगठन के तमाम पदाधिकारियों ने जगत प्रकाश नड्डा का स्‍वागत किया।
हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन के मौके पर बिलासपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेश के विभिन्न हलकों से पार्टी के तमाम नेता और राज्य सरकार में मंत्री सहित अन्‍य पदाधिकारी बिलासपुर पहुंचे हुए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments