HomeUttarakhandNainitalसीमित संसाधनों में पाया मुकाम, फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी सम्मानित

सीमित संसाधनों में पाया मुकाम, फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

देहरादून स्पोर्ट्स कालेज में चयनित हल्द्वानी के फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी का यहां कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व नगर निगम पार्षदों की ओर से भव्य स्वागत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने काठगोदाम निवासी युवा फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के लिए चयन होने पर उन्हें बधाई दी और इस उपलब्धि पर सम्मानित भी किया। उन्होंने अभय के साथ ही उनके पिता पत्रकार दीपक भंडारी और माता पुष्पा भंडारी को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अभय ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि यह बच्चा भविष्य में प्रदेश का नाम रोशन करेगा।

वहीं नगर निगम पार्षद भी पत्रकार दीपक भंडारी के काठगोदाम स्थित आवास पहुचे और अभय के देहरादून स्पोर्ट्स कालेज में चयन होने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पार्षदों ने कहा कि अंडर-16 ग्रुप में युवा फुटबॉल खिलाड़ी अभय ने अपनी मेहनत से नया मुकाम हासिल किया है और आगे भी इसी तरह अपने शहर हल्द्वानी, उत्तराखण्ड व देश का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर नगर निगम पार्षद नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी, रईस वारसी गुड्डू, राजेंद्र जीना, रोहित कुमार, मोना शर्मा आदि मौजूद थे। हम सीएनई परिवार की ओर से अभय भंडारी को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हैं। विश्ववास है कि अ​भय आगे चलकर राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments