HomeUttar Pradeshयूपी में नदियां उफान पर... वाराणसी में 80 घाट डूबे, सड़कों पर...

यूपी में नदियां उफान पर… वाराणसी में 80 घाट डूबे, सड़कों पर नाव चल रही

ADVERTISEMENTS

UP News | यूपी में गंगा-यमुना समेत सभी नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में अस्सी घाट और सुबह-ए-बनारस समेत 80 से ज्यादा घाट पानी में डूब चुके हैं। पर्यटक चौकी तक पानी पहुंच गया है। सिंधिया घाट का शिव मंदिर पूरा डूब गया है। काशी में नौकायन के बाद क्रूज पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। गंगा आरती और शवदाह, छतों और गलियों में हो रहे हैं।

प्रयागराज में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। एटा और आगरा में सुबह से बारिश हो रही है। एटा में मकान का बरामदा गिरने से परिवार के 5 लोग दब गए। 2 की हालत गंभीर है। चित्रकूट में यमुना का जलस्तर इस कदर बढ़ गया है कि सड़कों पर नाव चल रही है। राजपुर की मुख्य सड़क पर कई फिट पानी भरने के कारण 100 गांवों का संपर्क टूट गया है।

मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 13 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बुधवार को 40 जिलों में 12 MM बारिश हुई। ये सामान्य 7.1 मिमी से 62% ज्यादा थी। सबसे ज्यादा 82 मिमी बारिश मुरादाबाद में हुई। प्रयागराज में 71 मिमी पानी बरसा।

प्रयागराज में 5-6 हजार घरों पर बाढ़ का खतरा

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी दोनों उफान पर हैं। गंगा का पानी बुधवार को ही लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंच गया। इधर, यमुना भी उफान पर हैं। करीब 2000 घरों में पानी भर गया है। 5 से 6 हजार घर खतरे की जद में हैं। अगर नदियों का जलस्तर बढ़ा तो पानी भर जाएगा। प्रयागराज में ऐनुद्दीनपुर इलाके में कमर तक पानी भरा है। छोट बघाड़ा में सैकड़ों घर डूब चुके हैं। करेली के गौस नगर और गड्ढा कॉलोनी में 5 फीट तक पानी भर गया है। सड़कों पर नावें चल रहीं हैं। लोग या तो घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं या फिर छतों पर शरण ले ली है। प्रशासन गंगा-यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।

कानपुर में गंगा चेतावनी बिंदु से महज 42 सेंटीमीटर और कन्नौज में 61 सेंटीमीटर दूर हैं। प्रयागराज से लेकर वाराणसी और बलिया में गंगा का जलस्तर रोज 1 मीटर तक बढ़ रहा है। बुधवार रात 11 बजे तक बलिया में गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल को छू गया था। आज यह खतरे के निशान तक पहुंच सकता है। केंद्रीय जल आयोग ने बलिया में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

इधर, बारिश की रफ्तार भी बाढ़ के खतरे को बढ़ा सकती है। BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया- पूर्वांचल समेत यूपी में रुक-रुक कर बारिश होगी। मानसून की ट्रफ लाइन सोनभद्र के चुर्क से गुजर रही है। नियम कहता है कि जब भी ऐसा होता है इसके दक्षिण इलाकों में जोरदार बारिश होती है। ऐसे में यूपी के कुछ मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

उन्नाव की कई कॉलोनियों में घुटनों तक भरा पानी

उन्नाव में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चंपापुरवा के निचले इलाके के घरों के घुटनों तक पानी भर गया है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 से सिर्फ 44 सेंटीमीटर दूर रह गया है। एटा की जलेसर तहसील के महानमई गांव में बारिश से एक मकान का बरामदा गिर गया। हादसे में परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से निकाला। इसमें दो की हालत गंभीर है।

कल 28 जिलों में बारिश की चेतावनी

कल यानी शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बुलंद शहर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और महोबा में बारिश की चेतावनी है।

 

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments