HomeBreaking Newsअब अयोध्या जाए फ्लाइट से, चार शहरों के लिए शुरू हुई हवाई...

अब अयोध्या जाए फ्लाइट से, चार शहरों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा

ADVERTISEMENTS

सीएम धामी ने किया शुभारंभ, जानें शेड्यूल और किराया

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए आज बुधवार से शुरू होने वाली हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई। फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन फ्लाइट के शुभारंभ होने से तीर्थ यात्रियों व अन्य लोगों को अयोध्या, अमृतसर की आसानी से आवाजाही में मदद मिलेगी। कहा कि इसके अलावा पंतनगर से वाराणसी के लिए भी फ्लाइट शुरू की जा रही है। जिससे गढ़वाल और कुमाऊं तीन और शहरों से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। इन तीनों फ्लाइट को एलाइंस एयर द्वारा संचालित किया जा रहा है।

उड़ानों का शेड्यूल और किराया तय

सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने बुधवार से शुरू होने जा रही उड़ानों का शेड्यूल और किराया तय कर लिया है। कहा, सरकार ने अयोध्या धाम जाने वाली फ्लाइट का किराया 7006 रुपये में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपये किराया तय किया गया है। इससे अयोध्या धाम और श्रीराम मंदिर के दर्शन करने वालों को समय के साथ प्रति टिकट पर 5,000 रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा, जबकि दून से अमृतसर, वाराणसी और पंतनगर की फ्लाइट का किराया उद्घाटन के दिन 6 और 7 मार्च को 1999 रुपये रहेगा। तिवारी ने बताया, अयोध्या के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी।

कहा, छूट सिर्फ 20 मार्च तक के शेड्यूल के किराये पर रहेगी। इसके बाद पूरा किराया लिया जाएगा, जबकि दून से पंतनगर का किराया 4,500 रुपये, पंतनगर से वाराणसी का किराया 6,400 रुपये तय किया गया है। दोनों जगह उद्घाटन उड़ान के बाद 23 मार्च से नियमित उड़ानें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार से उड़ेंगी। इसके अलावा दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ेंगी। यहां नियमित उड़ान का किराया 4,850 रुपये तय किया गया है।

ये रहेगा उड़ान का समय

देहरादून से अयोध्या धाम के लिए तय शेड्यूल के दिन सुबह 9:40 बजे उड़ने वाली उड़ान 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी, जबकि अयोध्या से तय शेड्यूल से अयोध्या से 12:15 बजे उड़ने वाली उड़ान 1:55 बजे देहरादून पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments