HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: दन्या व रानीखेत क्षेत्र में पुलिस व पैरा मिलट्री का...

Almora News: दन्या व रानीखेत क्षेत्र में पुलिस व पैरा मिलट्री का फ्लैग मार्च, दिया भयमुक्त माहौल का संदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और भयमुक्त वातावरण का संदेश देने के लिए आज दन्या व रानीखेत क्षेत्रांतर्गत पुलिस व पैरा मिलट्री के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार के नेतृत्व में दन्या थाना पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने संयुक्त रूप से पेटशाल, बाड़ेछीना, पनुवानौला, आरतोला, गरूणाबाज, काफलीखान, धौलादेवी, दन्या बाजार, कस्बा ध्याड़ी में फ्लैग-मार्च किया और लाउडस्पीकर के जरिये स्थानीय जनता को भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
रानीखेत: यहां पुलिस क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार चंद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, वरिष्ठ निरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट व उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी व संजीव कुमार तथा पैरा मिलट्री फोर्स के उप निरीक्षक ललित मोहन पंत की अगुवाई में पुलिस व पैरा​ मिलट्री के जवानों ने रानीखेत बाजार, चिलियानौला, कस्बा ताड़ीखेत बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments