HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : तीन किलो चरस के साथ यूपी के पांच युवक...

बागेश्वर ब्रेकिंग : तीन किलो चरस के साथ यूपी के पांच युवक गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख है बरामद चरस की कीमत, एक युवक एमबीए-दो इंटर पास

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। पुलिस व एसओजी की टीम ने आरे बाईपास तिराहे के पास एक वाहन से पांच लेागों के हवाले से 3 किलो से ज्यादा चरस बरामद की है। पकड़ी गई चरस की कीमत तीन लाख तीस हजार से अधिक बताई जा रही है। नशे के इस गोरख धंधे में शामिल युवक सभी संप्रदायों से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से एक एमबीए है। जबकि दो 12वीं पास है और दो अशिक्षित हैं। इन्होंने गांव से यह चरस अलग अलग साठ हजार में खरीदी थी।

पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बाकायदा पत्रकारवार्ता करके इस गिरोह के सदस्यों को मीडिया कर्मियों के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि आरे बाइपास तिराहे के पास कपकोट की ओर से चरस की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस व एसओजी की टीम तिराहे पर वाहनों की जांच में लगी हुई थी। इस बीच कपकोट की तरफ से आ रही महेंद्र टीयूवी 300 नंबर यूपी 25 बीवी 3198 को रुकवाया गया तो उसमें सवार पांच युवक अपने बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकें।

उन्होंने बताया कि उनकी तलाशी लेने पर बच्चू सिंह नामक युवक के कब्जे से 519.8 ग्राम, विलियम रोड्रिकली के हवाले से 570 ग्राम, रजत गंगवार के हवाले से 707.3 ग्राम बली मोहम्म के हवाले 543.8 ग्राम और प्रतीक अग्रवाल के पास से 1060.6 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस की टीम ने क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी को मौके पर बुलाकर उनके सामने चरस को जब्त करते हुए पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से प्रतीक अग्रवाल एमबीए किए हुए है। जबकि दो युवक इंटर पास है। दो युवक अशिक्षित बताए जा रहे हैं। उन्होंने जल्दी अमीर बनने की लालच में नशे का कारोबार शुरू किया है। गिरफ्तार युवकों में से एक शाहजहांपुर और चार बरेली के हैं।

बागेश्वर : महतगढ़ से खड़िया लाद कर हल्द्वानी रवाना हुआ ट्रक लावारिस हालत में पौड़ीधार के पास सड़क किनारे खड़ा मिला, चालक लापता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments