HomeNationalमोबाइल पर कार्टून देख रही 05 साल की बच्ची को आया हार्ट...

मोबाइल पर कार्टून देख रही 05 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, मौत

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER/देश भर में युवा और बच्चों के दिल का दौरा पड़ने से मौत की घटनाएं अब जैसे आम बात हो चली है। अबकी बार महज 05 साल की एक बच्ची को मोबाइल देखते-देखते हार्ट अटैक आ गया। पहले तो बच्ची के परिजन कुछ समझ नहीं पाये, लेकिन जब तक उसे अस्पताल ले गए तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

यह ह्रदय विदारक घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा की है। बताया जा रहा है कि अमरोहा की हसनपुर तहसील स्थित हथियाखेड़ा गांव में महेश खड़गवंशी की पांच साल की बेटी कामिनी शुक्रवार रात को बेड पर लेटी हुई थी।

मां के साथ कार्टून देख रही थी, अचानक हाथ से गिरा मोबाइल

नन्ही कामिनी अपनी मां के साथ लेटी थी और मोबाइल पर कार्टून देख रही थी। अचानक उसके हाथ से मोबाइन छूटकर जमीन पर गिर गया। तब मां ने सोचा कि बच्ची ने मोबाइल गिरा दिया है, लेकिन जब उसमें कोई हलचल नहीं हुई तो मां को शक हुआ। जब बिटिया को हिलाया तो पाया कि वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।

यह देख महिला चिल्लाने लगी। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की यह मौत हार्ट अटैक से हुई है। इधर बच्ची की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

घटना से पूर्व पूरी तरह स्वस्थ थी बच्ची

उसके परिजनों ने बताया कि कामिनी अपने मां-बाप की अकेली संतान थी। बच्ची का 30 जनवरी को जन्मदिन था, लेकिन उससे पहले ही उसने इस दुनिया को छोड़ दिया। कामिनी की मां ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ्य थी। घटना से पहले वह काफी खेली-कूदी थी और उसके सही तरह से खाना भी खाया था। इस तरह से उसकी मौत हो जायेगी इसका वह यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments