HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : राजधानी पूर्ण बंदी का पहला दिन, शहर के सैनेटाइजेशन...

ब्रेकिंग न्यूज : राजधानी पूर्ण बंदी का पहला दिन, शहर के सैनेटाइजेशन का काम जोरों पर, निरंजनपुर सब्जीमंडी भी बंद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। दून नगर निगम क्षेत्र को कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड से बचाने के लिए हर सप्ताह शनि व रविवार को शहर की पूर्णबंदी का आज पहला दिन है।

नगर निगम क्षेत्र को पूरी तरह से बंद किया गया है और पूरे शहर को सैनेटाइज किया जा रहा है। निगम निगम के मेयर व अन्य अधिकारी शहर में घूम घूम कर सैनेटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं।

निरंजनपुर सब्जी मंडी को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां भी लगातार सैनेटाइजेशन का कार्य चल रहा है। गौर तलब है कि सहारनपुर रोड स्थित इस सब्जी मंडी में कोरोना सबसे ज्यादा फैल रहा है। यहां दो दर्जन से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। और हर रोज एक दो लोगों के संक्रमित निकलने का दौर चल रहा है।

आज दून शहर के बाजार में सिर्फ दूध दही, मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानें और पेट्रोल पंप ही खुले हैं। सड़कों पर एक भी वाहन दिखाई नहीं पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments