HomeBreaking Newsपुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत, 9 फीट ऊंची दीवार फांद...

पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत, 9 फीट ऊंची दीवार फांद बदमाश फरार

ADVERTISEMENTS
  • हरियाणा के फरीदाबाद से आई थी क्राइम ब्रांच की टीम
  • गुड वर्क के चक्कर में उत्तराखंड पुलिस को नहीं किया था सूचित
  • 03 बदमाश दबोच लिये, चौथा 9 फीट की दीवार फांद हुआ फरार
  • पुलिस कर्मी के कनपट्टी पर चला दी गोली

सीएनई रिपोटर, उत्तराखंड

फार डकैतों का पीछा करते फरीदाबाद से उत्तराखंड आई Crime Branch Police Team के एक सिपाही की बदमाश ने गाली मार हत्या कर दी। वहीं 03 बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। हैरानी की बात यह है कि फरीदाबाद पुलिस ने इस अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस से कोई संपर्क तक नहीं किया।

दरअसल, यह घटना गत देर रात की है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों को दबोचने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार आ गये थे। बताया जा रहा है कि हरियाणा के फरीदाबाद में कुछ समय पूर्व डकैती की वारदात को अंजाम देकर बदमाश उत्तराखंड भाग गये। तब से फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम इनकी तलाश में लग गई। टीम को जब 04 बदमाशों के हरिद्वार में होने की सूचना मिली तो फरीदाबाद से 08 पुलिस कर्मियों की टीम यहां आ पहुंची।

रात करीब सवा दस बजे बदमाशों को पंतदीप पार्किंग के पास फरीदाबाद पुलिस ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि 04 बदमाश पुलिस ने दबोच लिये, लेकिन तभी एक बदमाश ने जुराब से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर क्राइम ब्रांच के सिपाही संदीप (38) पर फायर झोंक दिया। इस घायल पुलिस कर्मि को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। फायरिंग करने वाला बदमाश मौके से करीब 09 फीट की दीवार फांद फरार हो गया।

घटना की जानकारी जब हरिद्वार पुलिस को मिली तो अफरा—तफरी मच गई। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह और नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके कुछ समय बाद ही एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत भी मौके पर आये और और फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम से बातचीत की। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। एक सिपाही की हत्या कर फरार हुए बदमाश के बाएं हाथ पर चोट लगी है। पुलिस के अनुसार वह पंतदीप पार्किंग की नौ फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकला है।

इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को हरियाणा से आई पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम उच्च अधिकारियों के बीच नाम कमाने की फिराख में थे। अपना गुड वर्क दिखाने के चक्कर में उन्होंने पूरा आपरेशन गुप्त रखा था। हालांकि अब पुलिस हर जगह चेकिंग कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि फरार बदमाश भी जल्द गिरफ्त में होगा।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments