HomeBreaking NewsBig Breaking : प्रियंका गांधी वाड्रा पर एफआईआर दर्ज, गिरफ्तार

Big Breaking : प्रियंका गांधी वाड्रा पर एफआईआर दर्ज, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि पहले वह हिरासत में ली गईं थीं, लेकिन अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। वह फिलहाल अस्थाई जेल बनाये गये सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस में बंद हैं।

पुलिस के अनुसार प्रियंका गांधी, हरियाणा से कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद दीपेन्‍द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 151, 107, 116 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand : यहां स्कूटी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत

उल्लेखनीय है कि गत रविवार को लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा के बाद उसी रात प्रियंका लखनऊ पहुंच गई थीं। जहां से वह लखीमपुर के लिए रवाना हो गई थीं और सोमवार तड़के उन्हें हरगांव में पुलिस ने उन्हें रोक हिरासत में ले लिया गया था। हाल में प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लखीमपुर हिंसा से संबंधित एक वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे थे।

Uttarakhand : चारधाम यात्रा को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब श्रद्धालुओं की सीमित संख्या से रोक हटी

प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उन्हें चाहते तो पुलिस गिरफ्तार का सकती है, लेकिन वो बिना किसान परिवारों से मिले वापस नहीं लौटेंगी। इधर प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस आक्रमक अंदाज में आ चुकी है। कई बड़े नेताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments