HomeBreaking Newsअंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता - CM धामी...

अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता – CM धामी ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS

देहरादून| पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसार्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिवार के लिए 25 लाख रुपये के आर्थिक मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

Ankita Case: वनतरा रिसार्ट पहुंची SIT की टीम, मोटरसाइकिल-स्कूटी बरामद

आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments