HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: वनों में आग लगाने वालों पर केस दर्ज करें और गिरफ्तार...

बागेश्वर: वनों में आग लगाने वालों पर केस दर्ज करें और गिरफ्तार करें— डा. कोके रोसे

ADVERTISEMENTS

✍🏻 प्रमुख वन संरक्षक पहुंचे बागेश्वर, वन रेंज में कार्यों का किया निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्रमुख वन संरक्षक डॉ. कोके रोसे ने बागेश्वर वन रेंज के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जंगलों में आग लगाने वालों पर नामजद केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मॉडल क्रू सेंटर में तैनात फायर वॉचरों से बातचीत की। आग बुझाने में किस तरह की परेशानी हो रही है उसका फीड बैक भी लिया।

उन्होंने बागेश्वर रेंज में बने मॉडल क्रू स्टेशनों सहित अन्य क्रू स्टेशनों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वनाग्नि सुरक्षा को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में भी जानकारी हासिल की। जंगलों को आग से बचाने और वन संपदा के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से वनाग्नि सुरक्षा को लेकर किए इंतजामों के विषय में विस्तार से जानकारी ली। यहां मॉडल क्रू स्टेशन में तैनात फायर वॉचरों से बातचीत भी की। वनों और वन्य जीवों के संरक्षण की अहम जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने को कहा। इसके लिए ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करने की जरूरत है। इस मौके पर वन संरक्षक ने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। उनके साथ भ्रमण कार्यक्रम में प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार, वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments