HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : 48 घंटे में पंद्रह नए कोरोना मरीज मिले

ब्रेकिंग न्यूज : 48 घंटे में पंद्रह नए कोरोना मरीज मिले

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में इसके अलावा 15 लोगों की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 6 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इसके अलावा कालेकीढाल, ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष, बनखंडी, ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष व आवास ​विकास कॉलोनी,ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष, प्रतीतनगर रायवाला निवासी 38 वर्षीय पुरूष, आवास विकास ऋषिकेश निवासी 45 वर्षीय महिला, वीरभद्र अपार्टमेंट के 25 वर्षीय पुरूष की की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

? ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

इसके अलावा गंगोड़ा, देहरादून निवासी 20 वर्षीय युवक, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 28 वर्षीया महिला, शकीफपुर, रुकड़ी निवासी 61 वर्षीया महिला व गाजियाबाद यूपी निवासी 53 वर्षीय पुरुष की सेंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी एक अन्य 54 वर्षीय महिला, बहादराबाद, हरिद्वार निवासी 30 वर्षीया महिला, पौड़ी गढ़वाल निवासी 25 वर्षीय पुरूष, रुड़की की 58 वर्षीय महिला, और पानीपत हरियाणा निवासी 37 वर्षीय महिला की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी कोविड पॉजिटिव रोगियों के बाबत एम्स की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments