HomeUttarakhandNainitalरामनगर डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर लापता, गुमशुदगी दर्ज

रामनगर डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर लापता, गुमशुदगी दर्ज

ADVERTISEMENTS

रामनगर | अपने घर से पीएनजी पीजी कॉलेज के लिए निकली महिला प्रोफेसर रास्ते से ही लापता हो गई। पुलिस ने प्रोफेसर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला प्रोफेसर की तलाश की जा रही है।

ड्यूटी के लिए निकली थी प्रोफेसर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पिथौरागढ़ निवासी ऋचा पुनेठा पीएनजी पीजी कॉलेज (PNG PG College) में वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर हैं। वह अविवाहित हैं और रामनगर में किराये के घर में रहती हैं। प्रोफेसर दो सितंबर को ड्यूटी पर कॉलेज नहीं पहुंची तो इसकी जानकारी स्वजन को दी गई। उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कॉल नहीं लग पाई। इसके बाद उनके पिता नीलांबर पुनेठा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इधर बेटी के लापता होने से परिवार के लोग चिंतित है। कॉलेज के प्राचार्य एमसी पांडे ने बताया कि ऋचा पुनेठा की बीते शनिवार को सुबह आठ बजे से दस बजे तक की पाली में परीक्षा ड्यूटी थी। जब वह ड्यूटी के लिए कॉलेज नहीं पहुंची तो उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया।

बताया जा रहा कि वह सुबह साढ़े आठ बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि महिला प्रोफेसर की अंतिम लोकेशन काशीपुर क्षेत्र में मिली है। पुलिस टीम को संभावित जगहों पर उनकी तलाश के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments