HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः महिला पुलिस आरक्षी ज्योति ने राष्ट्रीय वुशु खेल में जीता कांस्य

बागेश्वरः महिला पुलिस आरक्षी ज्योति ने राष्ट्रीय वुशु खेल में जीता कांस्य

ADVERTISEMENTS

👉 उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन, डीजीपी ने किया सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले में नियुक्त महिला पुलिस आरक्षी ज्योति वर्मा ने पूणे, महाराष्ट्र में आयोजित 32वीं मैन-वुमैन वुशु सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इससे इस आरक्षी ने उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्हें इस उपलब्धि पर प्रदेश के डीजीपी ने सम्मानित किया है।

वर्ष 2016 बैच की उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी ज्योति वर्मा एक होनहार, मेहनती महिला खिलाड़ी हैं। वर्तमान में देहरादून स्टेट पुलिस वुशु टीम में अभ्यासरत हैं। उन्होंने समय-समय पर होने वाली राज्य, राष्ट्रीय वुशु खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बीते 26 जून से एक जुलाई तक पूणे, महाराष्ट्र में आयोजित 32वीं मैन/वुमैन वुशु सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्हें इस उपलब्धि पर डीजीपी अशोक कुमार ने सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा, सीओ अंकित कंडारी, शिवराज सिंह राणा आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments