HomeUttarakhandAlmoraमहिला होमगार्ड दीपा जोशी ने लौटाया राह में गिरा कीमती मोबाइल

महिला होमगार्ड दीपा जोशी ने लौटाया राह में गिरा कीमती मोबाइल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वर्तमान समय में जहाँ भौतिकवाद के दौर में लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए अपनी ईमानदारी ताक पर रख देते हैं, वहीं अल्मोड़ा में एक महिला होमगार्ड जवान ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। ड्यूटी के दौरान मिले एक कीमती मोबाइल फोन को उसके असली मालिक तक पहुँचाकर उन्होंने खाकी का मान बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के व्यस्ततम माल रोड स्थित शिखर तिराहे के पास महिला होमगार्ड जवान दीपा जोशी अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान उन्हें सड़क पर एक लावारिस पड़ा हुआ कीमती स्मार्टफोन मिला। दीपा जोशी ने तत्काल फोन को अपने कब्जे में लिया और ईमानदारी का परिचय देते हुए उसके स्वामी की तलाश शुरू कर दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दीपा जोशी ने हार नहीं मानी और आसपास के दुकानदारों व राहगीरों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने मोबाइल के असली मालिक संजू मेहता का पता लगा लिया। इसके बाद दीपा ने संजू मेहता को मौके पर बुलाया।

उचित पहचान और सत्यापन के बाद, महिला होमगार्ड ने खोया हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से संजू के सुपुर्द कर दिया।

युवक ने जताया आभार

अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर संजू मेहता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि मोबाइल खो जाने के बाद वह उसकी वापसी की उम्मीद छोड़ चुके थे। संजू ने महिला जवान दीपा जोशी की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की जमकर सराहना की। साथ ही, उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस और होमगार्ड विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अनुशासित जवानों की वजह से ही जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments